Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

गौर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बस्ती, 3 अक्टूबर 2026.
थाना गौर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त जितेंद्र राजभर पुत्र शिवपूजन 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को महुआ डाबर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार थाना गौर में दर्ज मु0अ0सं0-169/2026 में धारा 137(2), 64(1) BNS, धारा 3/4(1) पॉक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत है। मामले में वांछित अभियुक्त जितेंद्र राजभर, निवासी ग्राम बलुआ चौबे, पोस्ट बेलवारिया जंगल, थाना गौर, जनपद बस्ती को 2 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय जनपद बस्ती भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान, उपनिरीक्षक अजय नाथ कन्नौजिया तथा हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS