मुंडेरवा पुलिस ने चोरी के आरोपी को विद्युत मोटर और नगदी के साथ किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

मुण्डेरवा पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, विद्युत मोटर और 13,500 नकद बरामद

बस्ती, 3 अक्टूबर 2026.

थाना मुण्डेरवा पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लुबिया कंपनी की विद्युत मोटर (टुल्लू पम्प) और विभिन्न चोरियों से संबंधित बताए गए 13,500 नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक थाना मुण्डेरवा में दर्ज मु0अ0सं0-260/2026, धारा 303(2) BNS से संबंधित प्रकाश में आए आरोपी विक्की पुत्र उदलेश सोनकर, निवासी खटकहिया पश्चिम टोला (महसो), थाना लालगंज, जनपद बस्ती, उम्र करीब 21 वर्ष को 3 अक्टूबर 2026 को रात करीब 1 बजे भैसा पाण्डेय गांव के आरबीएस ईंट भट्ठा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

धान के खेत से चोरी हुई थी विद्युत मोटर

पुलिस के अनुसार वादी ने तहरीर देकर बताया था कि 3/4 अगस्त 2026 की रात धान के खेत की सिंचाई के लिए लगाए गए लुबिया कंपनी के विद्युत मोटर को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। तहरीर के आधार पर थाना मुण्डेरवा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कब्जे से चोरी की विद्युत मोटर के साथ ₹13,500 नकद बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विक्की के विरुद्ध बस्ती जनपद के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना सोनहा का मु0अ0सं0 210/2026, थाना गौर का मु0अ0सं0 155/2026 तथा थाना पुरानी बस्ती का मु0अ0सं0 91/2026 शामिल हैं।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय बस्ती भेजे जाने की बात कही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विक्रमादित्य सिंह और कांस्टेबल अरूण कुमार शर्मा, थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *