शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर, 8 अक्टूबर 2026

संतकबीरनगर में महिला अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेंहदावल पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना मेंहदावल पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 392/2026, धारा 69 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र कोमल निषाद, निवासी गगननई राव, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर को 8 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया।

18 सितंबर को दी गई थी तहरीर

पुलिस के मुताबिक, वादिनी ने 18 सितंबर 2026 को थाना मेंहदावल में अभियुक्त के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आजम अंसारी तथा हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *