जाने गरमी ने ले ली कहाँ तीन यात्रियों की जान

जी.पी. दुबे
97210 71175

गर्मी व भीड़ से श्रमजीवी एक्सप्रेस में तीन यात्रियों की हुई मौत

अमेठी.
बिहार से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल बोगी के तीन यात्रियों की मौत हो गई |
अमेठी के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस को तीन यात्रियों के अचानक तबियत बिगड़ने की सूचना मिली | रेलवे पुलिस तीनों यात्रियों को इलाज के लिए जगदीशपुर अस्पताल ले गई |
जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद तीनों यात्रियों को मृत घोषित कर दिया |
मृतक तीनों यात्री बिहार तथा वाराणसी के रहने वाले बताए जा रहे हैं |
तीनों यात्रियों के मौत का कारण भीषण गर्मी , उमस और भीड़ बताया जा रहा है |
परिजनों को सूचना देने के बाद रेलवे पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *