भ्रष्टाचार की कहानी कहता ऐसा मार्ग जिससे बाइक भी आसानी से नहीं निकल सकती

जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

भ्रष्टाचार की कहानी कहता ऐसा मार्ग जिससे बाइक भी नहीं निकल सकती

👉 नगर पंचायत,नगर बाजार, बस्ती क्षेत्र का मामला….

बस्ती.
नगर पंचायत नगर बाजार के अंतर्गत बिरऊपुर -घोइसापुर में हाईवे से कराहली जाने वाले मार्ग से सागर पब्लिक स्कूल होते हुए घोइसापुर तक एक ऐसा इंटरलॉकिंग मार्ग बना है जिसको देखने के बाद आपका दिमाग चकरा जाएगा |
बनने के बाद ही टूट रही इंटरलॉकिंग सड़क में भ्रष्टाचार तो नजर ही आ रहा है लेकिन सबसे खास बात यह है कि सड़क के बीचों-बीच स्थित पेड़ जिसकी वजह से उस मार्ग से चार पहिया,तीन पहिया वाहनों के निकलने की तो बात छोड़िए दो पहिया वाहन भी बमुश्किल निकल पाएगा किस उद्देश्य से बना है |
अब जिसने भी इस मार्ग को और इसका बजट पास किया होगा,जाहिर है बगैर अच्छा खासा कमीशन लिए पास नहीं किया होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *