उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

वायरल वीडियो के मामले में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव निलम्बित, विभागीय जांच के आदेश

बस्ती 05 नवंबर 2026

जनपद बस्ती में पुलिस की वर्दी पहने एक उपनिरीक्षक का सड़क पर एक व्यक्ति से रुपये और कागजात लेते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कार्रवाई की है। मामले को संज्ञान में लेते हुए उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव की पूर्व तैनाती थाना हरैया में थी और वर्तमान में उनकी नियुक्ति थाना एएचटी जनपद बस्ती में है। वायरल वीडियो में वह पुलिस की वर्दी पहने थाना हरैया के सामने सड़क पर एक व्यक्ति से कुछ रुपये और कागजात लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक बस्ती ने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक को निलम्बित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित कर दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *