सड़क किनारे खड़ी कार से भिड़ी बाइक, हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

सड़क किनारे खड़ी कार से टकराई बाइक, हादसे में एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर

बस्ती 15 नवंबर 2026.

नगर थाना क्षेत्र में लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर झिरझिरवा पुल के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने शनिवार शाम लगभग 5.30 से 6 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, बाद में एक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई.

लोगों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कार से बाइक टकराने के कारण बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कैली अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के चंदोखा गांव निवासी 17 वर्षीय तरुण राजभर अपने चचेरे भाई 16 वर्षीय अनूप पुत्र भरतराम राजभर के साथ बाइक से कुदरहा क्षेत्र के चिलवनिया गांव स्थित अपने ननिहाल जा रहे थे।

बाइक तरुण चला रहे था, अभी वह दोनों झिरझिरवा पुल से पहले स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के पास पहुंचे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

📍🚨📍यहां बताते चलें कि इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने मछली की दुकान तथा दोनों शराब की दुकानों देसी एवं अंग्रेजी के सामने शाम होते ही दो पहिया चार पहिया वाहनों की कतार लग जाती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं | इस पर ना तो नगर पंचायत, ना ही NHAI और ना ही पुलिस प्रशासन ध्यान देता है |

सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कैली अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान तरुण राजभर ने दम तोड़ दिया, जबकि अनूप का इलाज जारी है।

किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में खुशियों का माहौल होना चाहिए था, वहां मातम छा गया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना नगर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *