Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

मण्डलायुक्त आवास पर विधि-विधान से हुई छठ पूजा, नेहा प्रकाश ने की सूर्यदेव की आराधना
बस्ती, 15 नवंबर 2026.
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा जनपद में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की धर्मपत्नी नेहा प्रकाश ने मण्डलायुक्त आवास पर विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ पूजा संपन्न की।
इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और लोककल्याण की कामना की। छठ पर्व के पारंपरिक अनुष्ठानों को पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ निभाते हुए उन्होंने विधि-विधान से पूजा संपन्न की।
छठ महापर्व सूर्य उपासना, पवित्रता, संयम और लोक आस्था का प्रतीक है। इस पर्व पर श्रद्धालु भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना कर परिवार और समाज की मंगलकामना करते हैं।
NGV PARAKAS NEWS