
जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
भाजपाइयों का यही पहचान,झूठों को काम झूठों को सलाम
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाला में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं |
उन्होंने भाजपा सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर आयोजित करने वाली गुजरात की कंपनी का ही पेपर लिक करवाने में हाथ है और उसका मालिक सफलतापूर्वक विदेश भाग गया |
उन्होंने लिखा है किजनता के गुस्से से बचने के लिए सरकार ने उसको ब्लैक लिस्ट कर दिया |
उन्होंने मांग किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार परीक्षा करने वाली कंपनी तथा उसके मालिक के खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी को सार्वजनिक करें |
उन्होंने कहा कि सरकार की हिम्मत नहीं है कि वह गुजरात में उसकी संपत्ति से खामियाजा दिखाने की हिम्मत दिखाएं|
उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधिक लोगों द्वारा उत्तर प्रदेश के 60 लाख युवाओं के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है | वह उनके भविष्य को खराब करने का दोषी है |
उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में किसी भी बाहरी कंपनी की जो यहां काम करना चाहती है उसकी गहनता पूर्वक जांच करवाई जानी चाहिए |
उन्होंने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं के पेपर का लीक होना सरकार के सत्य निष्ठा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है |
उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार साबित करें कि वह इन अपराधियों के साथ है या प्रदेश की जनता के साथ|
उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश की आक्रोशित जनता पूछ रही है कि बुलडोजर बाबा के पास दूसरे राज्यों में जाने के लिए बुलडोजर का लाइसेंस है कि नहीं |

