थाना समाधान दिवस में एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, थाना नगर का किया निरीक्षण…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

थाना समाधान दिवस में एसपी ओमवीर सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, थाना नगर का किया निरीक्षण

बस्ती, 28 नवंबर 2026.

जनसमस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के साथ थाना नगर में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी समस्याओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

समाधान दिवस के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने क्षेत्राधिकारी कलवारी के साथ थाना नगर का विस्तृत निरीक्षण भी किया। इस दौरान थाना कार्यालय, परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नगर मनोज सिंह सहित पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) तथा राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *