
जी.पी. दुबे
97210 71175
NGV PRAKASH NEWS
अजब -गजब 30 दिन में पांच बार सांप ने डसा, मौसी के घर गया वहां भी डसा
फतेहपुर उत्तर प्रदेश.
बरसात के मौसम में जहरीले सांपों का निकलना एवं काटना तो अक्सर सुनाई पड़ता है |
परंतु फतेहपुर के रहने वाले विकास दुबे का मामला इन सबसे एकदम से अलग और अजीबोगरीब है |
फतेहपुर के सौरा गांव निवासी 24 वर्षीय विकास दुबे को 30 दिनों में सांप द्वारा पांच बार डसा गया |
इस मामले में विकास दुबे बताते हैं कि 2 जून की रात पहली बार उन्हें सांप ने डसा जब वह बिस्तर से नीचे उतर रहे थे | परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां पर 2 दिन बाद ठीक होकर वह घर वापस आ गए |
शुरुआत में विकास दुबे तथा उनके घर वालों को लगा कि यह सामान्य घटना है परंतु इसके बाद 10 जून 17 जून 22 जून और 28 जून को भी उन्हें सांप ने डसा |
हर बार वह अस्पताल में भर्ती होते और ठीक होकर घर आ जाते |
इस हो रही घटना से परिजन तथा विकास दुबे घबरा गए |
परिजनों द्वारा विकास दुबे को उनके मौसी के यहां भेज दिया गया | बताते हैं कि वहां भी सांप ने उन्हें डस लिया |
इस घटना से विकास दुबे के परिजन काफी परेशान है और डॉक्टर भी इसका कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं |
👉समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें..
जी.पी. दुबे
एडिटर इन चीफ
97210 71175
