दबंग पटीदार के दबंगई से डर के साए में जी रहे परिवार ने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से लगाया न्याय की गुहार

जी.पी. दुबे
97210 71175
NGV PRAKASH NEWS

थाने से निराश पीड़िता ने लगाया जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

👉 डर के साए में जीने को विवस है पीड़िता का परिवार…

👉 हर वक्त बना रहता है टीन शेड गिरने का डर…

बस्ती.
नगर थाना क्षेत्र की ग्राम खजुरिया निवासिनी सरोज देवी पत्नी राकेश गुप्ता नें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है |
सरोज देवी ने अपने दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पड़ोसी परदेसी पत्र फागू,भानमती पत्नी परदेसी, रवि, राहुल,रोहित, पुत्रगण दीनानाथ, राजपति पत्नी दीनानाथ, संजू पत्नी दिनेश, अंजनी पुत्री परदेसी के द्वारा प्रार्थनी का जबरदस्ती वसीन जोड़ी के बल पर तोड़ दिया गया और जब मना किया गया तो जबरदस्ती घर में घुसकर जान माल की धमकी देते हुए गाली गुत्ता दिए तथा मारपीट किए |
सरोज देवी ने कहा कि उन्होंने नगर थाना पर प्रार्थना पत्र दिया तो 107,116 की कार्यवाही कर खानापूर्ति कर दी गई | कोई कार्यवाही न होने से विपक्षियों का मनोबल बढ़ा हुआ है तथा हमारी जान को खतरा है |
सरोज देवी ने कहा कि उसके पति राकेश कुमार गुप्ता मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं और घर पर केवल वह तथा उसकी लड़की तथा एक 10 साल का लड़का रहते है |
उन्होंने आरोप लगाया कि यदि दीवाल और टीन शेड गिर गया तो हम लोगों के रहने का कोई ठिकाना नहीं रहेगा |
सरोज देवी ने नगर पुलिस पर आरोप लगाया कि उच्च अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट मांगने पर बी नगर पुलिस सही रिपोर्ट नहीं देती है |
इससे आहत सरोज देवी ने कहां है कि उसे कब इंसाफ मिलेगा |
पीड़िता का कहना है कि पुलिस द्वारा एफ आई आर नहीं पंजीकृत किया जा रहा है | पुलिस इसे पुराना जमीनी मामला बताकर फाइनल रिपोर्ट लगा दे रही है जबकि विपक्षी द्वारा हमारी दीवाल तोड़ा गया, हमें मारा पीटा गया और गुत्ता दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *