कलयुगी बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, दोनों हुये गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में कलयुगी बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

बस्ती 23 अगस्त 2026।

जनपद बस्ती के थाना दुबौलिया क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में दुबौलिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खेत में मिलने के दौरान हुआ था विवाद

पूछताछ में मुख्य आरोपी लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त 2026 की दोपहर वह अपनी प्रेमिका दुर्गा के साथ बभरौली स्थित नहर के पास खेत में मिलने गया था। इसी दौरान दुर्गा के पिता कृष्णा प्रसाद वहां पहुंच गए और दोनों को साथ देखकर विरोध करने लगे। बात बढ़ने पर प्रेमी युगल ने मिलकर कृष्णा प्रसाद को जमीन पर पटक दिया और हंसिया व उसकी मुठिया से सिर, गले व सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद दोनों ने गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंककर फरार हो गए।

नासिक भागने की फिराक में थे आरोपी

मृतक के भाई काशी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात करीब 9:35 बजे जैतापुर मोड़ (रामजानकी मार्ग) से दोनों को उस समय दबोच लिया, जब वे नासिक भागने की फिराक में थे।

आलाकत्ल व नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास नहर से आलाकत्ल (हंसिया), हत्या में प्रयुक्त गमछा और ₹700 नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में लक्ष्मण (23 वर्ष, निवासी बभरौली, दुबौलिया) और मृतका की पुत्री दुर्गा (18 वर्ष, निवासी रमवापुर तिवारी, छावनी) शामिल हैं। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों को न्यायालय रवाना किया गया।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम

सफल अनावरण करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, व0उ0नि0 अरुण कुमार पांडेय, उ0नि0 अजय कुमार पांडेय, हे0का0 सचिन मिश्रा, संदीप सिंह तथा म0का0 निकिता व खुशबू सिंह शामिल रहीं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *