भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर सहित दो अन्य पर जालसाजी का मुकदमा हुआ पंजीकृत

जी.पी.दुबे
97210 71175

भारत स्टेट बैंक के मैनेजर सहित तीन पर जालसाजी का मुकदमा हुआ पंजीकृत

बस्ती.
भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय कृत बैंक भारतीय स्टेट बैंक पर से भी लोगों का भरोसा डगमगा रहा है |
बताते चलें कि
कलवारी थाना क्षेत्र की कुसौरा बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पोखरनी शाखा के प्रबंधक तथा दो अज्ञात पर कलवारी पुलिस ने जालसाजी का मुकदमा पंजीकृत किया है |
उन पर आरोप है कि उन्होंने कूट रचित दस्तावेज के सहारे मृत व्यक्ति के किसान क्रेडिट कार्ड के खाते से रुपए निकाल लिये |
ग्राम पकड़ी मिश्राइन थाना नगर बस्ती निवासी अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके पिता रामनाथ (जिनकी मृत्यु 17 अक्टूबर 2014 को हो गई थी ) का कूटरचित दस्तावेज तैयार करके जलसाजो ने उनके मृत पिता के किसान क्रेडिट खाते से बैंक के कर्मचारियों की मिली भगत से रुपए निकाल लिया |
कलवारी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुसौरा बाजार में स्थिति भारतीय स्टेट बैंक पोखरनी शाखा के प्रबंधक तथा दो अन्य अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है |

👆 अपने सपनों को पंख देने के लिए उपरोक्त ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *