
कौन है इलाहांन उमर जिससे मुलाकात के बाद सवालों में घिर गए राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, विपक्ष का नेता बनने के बाद पहली बार अमेरिका की यात्रा पर हैं |
ऐसे में उनके हर बयान,हर मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं |
10 सितंबर मंगलवार को राहुल गांधी वाशिंगटन के रेबर्न हाउस में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों से मुलाकात किया |
इसमें मेजबान ब्रैडली जेम्स शर्मन के अलावा जोना नाथ जैक्सन, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, बारबरा ली , श्री थानेदार, जीसस जी, गार्सिया, इलहान उमर, हैंग जॉनसन और जैन शकोलस्की शामिल थे |
राहुल गाँधी के इलहान उमर से मिलने का विरोध शुरू हो गया है |
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने राहुल उमर की मुलाकात पर सवाल उठाए हैं |
कांग्रेस के लिए इस मुलाकात को डिफेंड करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि इलहान उमर द्वारा बार-बार भारत विरोधी बयान दिया गया है |
वहीं अमेरिका में भी इलाहांन उमर की पहचान एक विवादित महिला के रूप में है


