NGV PRAKASH NEWS
देखिए कहां होगी झमा झमा बारिश और कहां के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट
नई दिल्ली.मौसम विभाग.
मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों के लिए जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है उसके अनुसार गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है वही सौराष्ट्र व कच्छ में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है|
मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र में अत्यंत भारी वर्षा के लिए चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है |
मौसम विभाग ने बताया कि उड़ीसा तट पर मानसून के दबाव के प्रभाव के कारण विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थान पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है |
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 22- 23 जुलाई को भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है|
तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश और म में भी भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है |
कर्नाटक और राजस्थान में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है|
वही उड़ीसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है |
समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
9721071175



