छात्रों को ले जा रही पिकअप ने ट्रक में मारी टक्कर,एक की मौत दर्जन भर हुये गंभीर रूप से घायल

NGV PRAKASH NEWS

स्कूल वैन ने पिकअप में मारी टक्कर एक की मृत्यु,दर्जनों हुए घायल

बलिया -उत्तर प्रदेश.
बलिया में छात्रों को ले जा रही एक पिकअप ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिसके फल स्वरुप पिकअप बुरी तरहसे क्षतिग्रस्त हो गई |

पिकअप में सवार लगभग एक दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए,जिसमें से गंभीर रूप से घायल एक छात्र की मृत्यु हो गई |

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल एंबुलेंस द्वारा
घायल छात्रों को बलिया के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया |
गंभीर रूप से घायल कुछ छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया |

अस्पताल में पहुंचे घायल छात्रों के परिजनों द्वारा चीख पुकार से अस्पताल गूज उठा |

जानकारी के अनुसार नागाजी स्कूल की पिकअप वैन छात्रों को लेकर जा रही थी तभी फेफना थाने के कपूरी तेज रफ्तार स्कूली पिकअप ट्रक से भिड़ गई |

👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..

     *9721071175*


   *NGV PRAKASH NEWS*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *