अयोध्या से बस्ती तक पूरा हाईवे बोल बम के नारों से हो रहा गूंजायमान

जी.पी. दुबे
97210 711 75
एनजीवी प्रकाश न्यूज़

बोल बम के नारों से गुज रहा हाईवे

बस्ती 31 जुलाई 24.
अयोध्या से लेकर बस्ती तक एन एच 28 हाईवे बोल बम के नारों से गूंजायमान हो रहा है |

पूरा हाईवे भगवा रंग में रंग चुका है, हाईवे पर दूर-दूर तक जहां तक नजर जाती है वहां तक भगवा रंग में रंगे हुए कांवडिया अयोध्या सरयू नदी से जल लेकर बोल बम का नारा लगाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं |

यहां बताते चलें कि श्रावण मास के त्रयोदशी को हर वर्ष कांवरियों द्वारा अयोध्या सरयू नदी से जल भरकर बस्ती जिले के पौराणिक भदेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करते हैं |

प्रशासन द्वारा कांवड़ियों के सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की व्यवस्था,लाइट की व्यवस्था, उनके आराम करने तथा नाश्ता की व्यवस्था की गई है

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह द्वारा कांवरियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए निरंतर भ्रमण कर निरीक्षण का क्रम जारी है

अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बस्ती पहुंचे पहले कांवरियों के जत्थे का फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया

पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों को कोई अशोक धन हो इसके विशेष प्रयास किया जा रहे हैं |

स्वयंसेवी संगठनों द्वारा कांवड़ियों के लिए पानी, चाय,नाश्ता,खाना तथा उनके आराम करने की व्यवस्था की गई है |

👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें…

  *9721071175*

*NGV PRAKASH NEWS*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *