
जी.पी. दुबे
97210 711 75
ना उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंधन
लखनऊ.
कहते हैं कि शरीर बूढ़ा हो जाता है लेकिन मन कभी बूढ़ा नहीं होता |
यह बात पूरी तरह सही बैठती है पूर्व आईपीएस अधिकारी 81 वर्षीय एस आर दारापुरी पर, जिन्होंने अभी कुछ दिनों पूर्व अपनी दूसरी शादी की है |
दारापुरी ने 8 अगस्त को लखीमपुर खीरी की रहने वाली 41 वर्षीय महिला के साथ शादी की |
बताया जा रहा है कि महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री है |
दारापुरी ने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है |
साल 2022 में दारापुरी की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई | पत्नी की मृत्यु के बाद दारापूरी बिल्कुल अकेले पड़ गए और उनकी तबीयत भी खराब रहने लगी |
ऐसे में उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया |
पहली पत्नी से उन्हें दो बेटे वैध दारापुरी व राहुल दारापुरी है तथा एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है |
बताते चलें कि पूर्व आईपीएस अधिकारी एस आर दारापुरी लखनऊ के इंदिरा नगर कॉलोनी में रहते हैं |
भारत सरकार द्वारा लाये गए नागरिकता संशोधन क़ानून के बाद लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन में लोगों को उकसाने के आरोप में वह गिरफ्तार भी हो चुके हैं |
इसी आंदोलन के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी उनसे मिलने लखनऊ आई थी |
1972 बैच के आईपीएस अधिकारी दारापुरी विभिन्न विभागों में काम कर चुके हैं |
31 दिसंबर 2003 में रिटायर होने वाले दारापुरी 2014 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं तथा वर्तमान में वह मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं |
👉समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..
*9721071175*NGV PRAKASH NEWS


