लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव पदार्थ हुआ लीक,डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र को कराया गया खाली

जी.पी. दुबे
97210 711 75

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव पदार्थ लीक डेढ़ किलोमीटर के एरिया को कराया गया खाली

लखनऊ 17 अगस्त 24.
लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर लखनऊ से गुवाहाटी जा रहे विमान में एक बॉक्स में कैंसर की दवा भेजी जा रही थी |
लगेज स्कैनर के दौरान बीप की आवाज आने पर कर्मचारियों द्वारा कैंसर की दवा के बॉक्स को खोल दिया गया, जिसमें से एक गैस लीक हुई जिससे दो कर्मचारी बेहोश हो गए |
बेहोश कर्मचारियों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया | यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई |
हुआ ऐसा की कैंसर की दवा को सुरक्षित रखने के लिए जिस रेडियोएक्टिव पदार्थ का इस्तेमाल होता है बॉक्स खोलने के दौरान वह लीक हो गया और कार्गो के दो कर्मचारी बेहोश हो गए |
तुरंत एयरपोर्ट अथॉरिटी ने टर्मिनल 3 को खाली करा कर उसको सीआईएसएफ और एनडीआरएफ को सौंप दिया |
सावधानी हेतु डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र को खाली करवा दिया गया है |
एयरपोर्ट प्रवक्ता ने कैंसर के दवा के बॉक्स से इसके लीक होने की पुष्टि की है |

👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..

 *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *