धान के खेत में मिली युवक की लाश पास में ही कीचड़ में फंसा मिला ऑटो

जी.पी. दुबे
97210 71175

लाश और ऑटो छोड़कर भागा शातिर

बस्ती 17 अगस्त 24.
वॉल्टर गंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर मनोरी नदी के समीप धान के खेत में एक युवक का लाश मिला है | पास में ही एक ऑटो कीचड़ में फंसा मिला |
जिससे लगता है कि आरोपी द्वारा लाश फेंकने के बाद ऑटो के कीचड़ में फंस जाने से वह पकड़े जाने की दर से ऑटो छोड़कर भाग गया |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया |
मृतक युवक की पहचान राजन यादव 30 वर्ष पुत्र दीनानाथ यादव निवासी ग्राम खमरिया थाना रुधौली जनपद बस्ती के रूप में हुई |
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह युवक के लाश को देखा और पुलिस को सूचना दिया |
युवा की मौत सर में चोट लगने से हुई बताई जा रही है |
पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच हेतु नमूने एकत्र किए |
बहरहाल पुलिस इस जांच में जुटी है कि मृतक युवक और ऑटो वहां कैसे पहुंचे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *