एस पी ने निरीक्षक उप निरीक्षक तथा थानाध्यक्षों का किया स्थानांतरण. देखिए किसको मिला इनाम,किसकी बची कुर्सी और किस से छिनी थानेदारी

जी.पी. दुबे
97210 711 75

एसपी ने किया कई थाना प्रभारियों के कार्य में फेर बदल – क्यों हटाए गए प्रभारी निरीक्षक

👉 थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह को थाना क्षेत्र में क्राइम रोकने व कानून व्यवस्था चुस्त रखने तथा जो घटनाएं हुई उनके शीघ्र खुलासा करने का मिला इनाम
10 अगस्त 23 से लगातार निर्विवाद रूप से थाना कलवारी थाने की कमान सफलतापूर्वक संभाले हुए हैं|

बस्ती 18 अगस्त 24.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त बनाने के लिए 6 थाना प्रभारी व 13 चौकी प्रभारी को स्थानांतरित करते हुए कई दर्जन उप निरीक्षकों को भी इधर से उधर कर दिया |

थाना प्रभारी नगर, छावनी, पैकोलिया, मुंडेरवा, दुबौलिया तथा महिला थाना की प्रभारी को क्यों हटाया गया क्या कारण था…

👉पहले बात करते हैं थाना नगर प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह की उप निरीक्षक संतोष कुमार के ट्रांसफर होने के बाद नगर थाने की कमान संभाली | उनके समय में अनेक ऐसे मामले हैं जिसमें इन्होंने पीड़ितों की ना सुन दबंग की सुनी और उसकी शिकायत पेड़ों द्वारा सीधे पुलिस अधीक्षक से की गई |
पुलिस अधीक्षक की निर्देश के बाद भी इन्होंने उसे अनसुना कर दिया |
साथी उनके साथ ही कर्मचारियों की भी दबे जुबान शिकायत रहती थी कि यह उनसे गाली देकर बात करते हैं |
यही कारण रहा की एक निरीक्षक होने के बावजूद यह कानून व्यवस्था को संभाल नहीं सके और यह चुनाव सेल प्रभारी बनाकर भेज दिए गए |

👉 अब बात करते हैं थानाध्यक्ष पैकोलिया रामफल चौरसिया की |
रामफल चौरसिया वाल्टरगंज थाना के थानाध्यक्ष रहते हुए अनेक विवादों से घिरे रहे उसके बाद भी पुलिस अधीक्षक द्वारा इन्हें उप निरीक्षक जनार्दन प्रसाद के स्थान पर पैकोलिया की कमान दी गई |
परंतु वहां पर रहते हुए भी यह अनेक विवादों से घिरे रहे तथा क्राइम को संभाल नहीं पाए |

👉 यही हाल प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी थाना छावनी का रहा | अपने कार्यकाल में यह अनेक विवादों से गिरे रहे |
पीड़ितों का मुकदमा न लिखना तथा उन्हें ही उल्टे केस में फंसा देना |
आदि कारणों से इनको पुलिस अधीक्षक ने अपराध शाखा में भेज दिया |

👉 अब बात करते हैं थानाध्यक्ष मुंडेरवा अभिमन्यु पांडे की, इनके कार्यकाल में भी एक तरफा कार्यवाही की शिकायतें मिलती रही | क्षेत्र के क्राइम को रोकने तथा उनके खुलासा करने में यह विफल रहे इसलिए इन्हें भी राजेश तिवारी और रामफल चौरसिया के साथ अपराध शाखा भेज दिया गया |

👉 अब बात करते हैं थानाध्यक्ष दुबौलिया चंद्रकांत पांडे की.
अपने क्षेत्र में क्राइम रोकने में नाकाम थानाध्यक्ष दुबौलिया की अनेक शिकायतें क्षेत्र से आती रही |
उसके बाद भी पुलिस अधीक्षक ने इनको एस एस आई बनाकर थाना पैकोलिया भेजा |

लेकिन मुख्य बात यह है की प्रभारी निरीक्षक थाना रुधौली चंदन कुमार क्राइम रोकने में तथा उसका खुलासा करने में नाकाम साबित हो रहे हैं | क्षेत्र में हो रही घटनाओं में उनके न पहुंचने की शिकायतें भी मिल रही हैं तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रहते हुए भी एक विवादों में घिरे रहे | मात्र कुछ घटनाओं का ही खुलासा करने के बाद भी यह अपने पद पर मौजूद है |

सबसे ज्यादा फरियादी पुलिस अधीक्षक के यहां आते हैं तो वह है थाना लालगंज उसके बाद भी….?

वही निरीक्षक अनिल कुमार दुबे को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी बनाया गया |

👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल य व्हाट्सएप करें…

 *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *