कुंदन ने कहा कि मुठभेड़ हुई तो 10-15 पुलिसकर्मी मारे जाएंगे-और खुद हो गया ढ़ेर…….

NGV PRAKASH NEWS

बिहार के मोतिहारी में पुलिस मुठभेड़, दो अपराधी ढेर, STF जवान शहीद

मोतिहारी, 17 मार्च 2026.

विकास दुबे बनने की राह पर चल पड़ा कुंदन और उसने पुलिस को ही चलेंगे कर दिया | कहा कि यदि मुठभेड़ हुई तो मैं दोनों हाथों से गोली चलाऊंगा और पुलिस के 10-15 जवान मारे जाएंगे मैं बच निकलेगा | लेकिन हुआ उसका उल्टा जब बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में सोमवार देर रात पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उसके आपराधिक गैंग का अंत हो गया।

यह भी पढ़ें…….

चकिया थाना क्षेत्र के सिहरोवा गांव में हुई मुठभेड़ में गैंग का सरगना कुंदन ठाकुर और उसका साथी प्रियांश दुबे मारे गए, जबकि एसटीएफ के जवान राम यादव शहीद हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सर्विलांस और मुखबिरों से इनपुट मिला था कि कुंदन ठाकुर अपने साथियों के साथ सिहरोवा गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद देर रात पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने कार्बाइन और पिस्टल से पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों अपराधियों को मार गिराया।

मुठभेड़ में एसटीएफ जवान राम यादव को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।

पुलिस ने मौके से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और 17 खोखे बरामद किए हैं। बरामद खोखों की संख्या से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने पुलिस पर काफी देर तक फायरिंग की थी।

बताया जा रहा है कि कुंदन ठाकुर ने हाल ही में चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को फोन कर खुलेआम धमकी दी थी। उसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिस को चुनौती देते हुए कह रहा था कि मुठभेड़ हुई तो 10-15 पुलिसकर्मी मारे जाएंगे और वह बच निकलेगा। इसी मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी थी।

कुंदन ठाकुर की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है, लेकिन वह कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया था। उसके खिलाफ मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह कम उम्र के युवकों को जोड़कर अंतर-जिला गैंग तैयार कर रहा था।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गैंग के दो अन्य सहयोगियों उज्जवल कुमार और संत तिवारी को गिरफ्तार भी किया है। दोनों सिहरोवा गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा है, जबकि पुलिस प्रशासन इसे बड़ी सफलता मान रहा है। हालांकि, इस ऑपरेशन में एक जवान की शहादत ने पूरे महकमे को झकझोर कर रख दिया है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *