प्रशिक्षु महिला डाक्टर की डायरी तो नहीं बनी उसके मौत का कारण

जी.पी. दुबे
97210 711 75

प्रशिक्षु की डायरी तो नहीं बनी उसकी मौत का कारण

कोलकाता.
प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या कहीं उसकी डायरी तो नहीं बनी |
मृतका के पिता का कहना है कि उसकी बेटी रोजाना डायरी लिखा करती थी |
यहां बताते चलें कि जिस आईजी मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर अध्यनरत थी ,उस मेडिकल कॉलेज का विवादों से पुराना नाता रहा है | कभी मानव अंग तस्करी को लेकर कभी सुसाइड को लेकर |

यहां भी दबी जुबान लोगों का कहना है कि मृतक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर को इसके बारे मैं पता था और उसने विवरण अपनी डायरी में लिखा था |
जल्द ही वह इसका खुलासा भी करने वाली थी |
कहीं मेडिकल कॉलेज के इन राज के बारे में महिला डॉक्टर को पता चल गया था और इसी कारण उसकी हत्या तो नहीं कर दी गई

बहरहाल वह डायरी अब सीबीआई के हाथ लगी है लेकिन उसमें से कुछ पन्ने फाड़ दिए गए हैं

मृतका के पिता ने कहा ममता बनर्जी मेरी बेटी के मामले में न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर घूम-घूम कर लंबी-लंबी बातें करती हैं। वहीं दूसरी तरफ वह इस घटना के खिलाफ जनता के गुस्से को दबाने का प्रयास करती हैं।
वह दोहरापन क्यों अपना रही हैं, क्या वह लोगों से डरती हैं, हमारे पास ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब चाहिए।
बता दें कि नौ अगस्त को अस्पताल के सेमिनार हाल से प्रशिक्षु डाक्टर का शव मिला था।
उसके शरीर के कई जगहों पर गंभीर चोट के निशान थे।
इस बीच पीड़िता की मां ने खासकर कन्याश्री और लक्ष्मी भंडार जैसी सरकारी जनकल्याण योजनाओं का लाभ उठाने वालों को आगाह किया कि उन्हें इस तरह के लाभ लेने से पहले अपनी लड़कियों की सुरक्षा के बारे में दो बार सोचना चाहिए।

मृतका की मां ने कहा कि उन्हें इस मामले में ममता बनर्जी की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। उन्होंने न्याय की अपनी मांग भी दोहराई और कहा कि तभी वह राज्य सरकार से वित्तीय मुआवजा स्वीकार करेंगी। उन्होंने इस मामले में ममता बनर्जी की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मामले को रफा-दफा करना चाहती थीं। मामला जितनी जल्द निपट जाए। इसीलिए उनकी पुत्री के शव आनन-फानन जला दिया गया।

👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल य व्हाट्सएप करें..

   *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *