
जी.पी. दुबे
97210 71175
मुरादाबाद.
एक निजी अस्पताल में नर्स को बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के संचालक डॉक्टर ने रात 12 बजे नर्स को बुलाया।
इस अस्पताल में कार्यरत वार्ड ब्वॉय और नर्स ने पीड़िता को जबरदस्ती खींचकर संचालक के कमरे में धकेल कर बाहर से दरवाजा बंद कर कुंडी लगा दी।
डॉक्टर ने कमरे में बंधक बनाकर 20 साल की नर्स के साथ रेप किया।
रविवार को घर पहुंची नर्स नें परिजनों को इसकी जानकारी दी |
परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई |
सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय और नर्स को गिरफ्तार कर लिया है।
उप जिलाधिकारी ठाकुरद्वारा मनी अरोड़ा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अस्पताल पहुंचीं उन्होने अस्पताल को सील कर दिया।
घटना ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में ठाकुरद्वारा-काशीपुर रोड पर स्थित एबीएम अस्पताल की है।
इसका संचालक डॉ. शहनवाज है। उसकी पत्नी भी डाक्टर है। दोनों मिलकर इस अस्पताल को चलाते हैं। अस्पताल के ऊपर ही डॉ. शाहनवाज का आवास है।
पीड़िता डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 10 महीने से एबीएम अस्पताल में नर्स का काम करती है। शनिवार शाम करीब 7 बजे वो ड्यूटी करने के लिए अस्पताल गई थी।
यहां हॉस्पिटल के संचालक डॉ. शाहनवाज ने बंधक बनाकर रेप किया तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद डॉक्टर ने पीड़िता का मोबाइल फोन भी छीन लिया। ताकि वो पुलिस को घटना की सूचना न दे सके।
पुलिस ने डॉ. शाहनवाज के खिलाफ रेप, व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि नर्स मेहनाज और वार्ड ब्वॉय जुनैद के खिलाफ साजिश में शामिल होने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीणा का कहना है कि मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल य व्हाट्सएप करें..
*9721071175*
*NGV PRAKASH NEWS*



