Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
बस्ती 1 फरवरी 26.
दुबौलिया थाना क्षेत्र के दमोदरपुर गांव में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। अचानक लगी आग से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और बाल्टी, पानी तथा उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों के अनुसार यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आसपास के अन्य घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
दमोदरपुर निवासी मुन्नर ने बताया कि आग किन कारणों से लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। आग में घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सूचना मिलने पर उमरिया चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
NGV PRAKASH NEWS
