
जी.पी. दुबे
97210 711 75
24 बच्चे होने का दावा करने वाली महिला ने जब सच्चाई खोली तो सब हो गए हैरान
अयोध्या.
इंटरनेट के इस युग में लोग लोकप्रियता पाने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं | कुछ लोग सस्ती लोकप्रिय के चक्कर में उल जुलूल हरकतें एवं बातें करते हैं |
कुछ ऐसा ही एक मामला आया है जिसमें एक महिला कहती है कि उसकी शादी के 23 साल हो गए और उसके 24 बच्चे हैं |
जिसमें 16 लड़के और 8 लड़कियां हैं | यही नहीं वह इसके आगे कहती है कि उसका बड़ा लड़का 18 साल का तथा छोटा 2 साल का है |
उसने कहा कि इन 23 वर्षों में उसके कभी जुड़वा तो कभी एक बच्चे हुए |
सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद बहुत यूट्यूबर उसके पास पहुंचने लगे |
युटयुबरों के सामने वह इसी बात को दोहराती रही और उसका समर्थन अगल-बगल के लोग भी करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं |
उसने फिर यही बात दोहराई तू सब हैरान रह गए |
लेकिन उसके बाद उसने जो कुछ कहा उसको सुनकर के सब पहले से भी ज्यादा हैरान रह गए |
महिला ने कहा कि दरअसल उसके केवल 2 बच्चे हैं और बाकी 22 पौधे हैं जिसको उसने लगाया है और उन्हें भी वह अपने बच्चे स्वरूप मानकर उनकी देखभाल करती है



