जी. पी. दुबे
9721071175
तलाक केस में महिला ने मांगे महीने के 6 लाख तो जज से मिला ये जवाब
कई अन्य कानूनों की तरह लोग कई बार तलाक से जुड़े कानूनों का गलत फायदा उठाते है |
हाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसकी कानूनी कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है |
इसमें पति से जरूरत से ज्यादा मेंटेनेंस मांगती महिला को जज ने जमकर झाड़ा |
पति पत्नी के रिश्ते में तलाक की स्थिति आने पर पति की ओर से उसे मासिक खर्च दिया जाता है | हाउस वाइफ महिलाओं के लिए भारत समेत कई देशों में ये कानून है | रिश्तों से किसी कारण से अलग हो रही महिलाओं और उनके बच्चों की आर्थिक सहायता के लिए इस तरह के कानून बनाए गए हैं | लेकिन कई बार लोगों को इन कानूनों का गलत फायदा उठाते देखा गया है |
वीडियो में कोर्ट के अंदर तलाक का केस चल रहा है और महिला पक्ष का वकील, महिला की ओर से महीने की 6 लाख 16 हजार रुपये खर्च की मांग रखता है |वह कहता है कि उनकी क्लाइंट को हर महीने- जूते, कपड़े ,चूड़ियों के लिए 15 हजार रुपये, खाने के लिए 60 हजार रुपये और फिजियोथेरेपी और अन्य मेडिकल खर्चों के लिए 4 से 5 लाख रुपये की जरूरत होगी |
इस पर जज ने महिला को कहा कि जब तुम्हारा इतना खर्चा है तो तुम ही खुद ही काम लो | कोईआम आदमी इतना खर्चा कैसे दे सकता है |


