डीएम व एसपी पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने हेतु लगातार करते रहे भ्रमण

जी.पी. दुबे
97210 711 75

डीएम व एसपी नें परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

बस्ती 23 अगस्त 24.
उत्तर प्रदेश राज्य पुलिस सेवा भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्वक तथा नकल विहीन संपन्न करवाने के लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने अपर जिलाधिकारी तेजपाल सिंह चौहान के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया |

परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वह शासन के निर्देशों को शक्ति के साथ पालन करें |

आज परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में 4176 परीक्षार्थियों में से 3067 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 1109 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे |
वहीं दूसरे पाली में पंजीकृत 4176 परीक्षार्थियों में से 3141 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 1035 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *