अलग-अलग थानों की पुलिस नें दो दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

जी.पी. दुबे
97210 711 75

पुरानी बस्ती व दुबौलिया पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

बस्ती 23 अगस्त 24.
थाना पुरानी बस्ती तथा दुबौलिया पुलिस ने अपने यहां पंजीकृत दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया |

👉 थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंजीकृत मुकदमा संख्या 94/2024 धारा 363,366,376(3) आईपीसी तथा 5 एल /6 पक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सूरज यादव पुत्र रामराज यादव निवासी पिपरी थाना पुरानी बस्ती बस्ती उम्र 20 वर्ष इसके खिलाफ न्यायालय द्वारा एन बी डब्लू व 82 सीआरपीसी न्यायालय द्वारा जारी किया गया था को मुंबई महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करते हुए आज बस्ती लाया गया |
अभियुक्त को विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा |

👉 प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया मोतीचंद तथा पुलिस टीम ने उप निरीक्षक जयप्रकाश चौबे के साथ थाना दुबौलिया पर पंजीकृत मुकदमा 143/24 धारा 64 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राज गौड़ पुत्र पप्पू गौड़ उम्र 19 वर्ष निवासी बसंतपुर थाना दुबौलिया बस्ती को दोपहर बाद 3 बजे पंडुल पुल के पास से गिरफ्तार किया गया |
अभियुक्त के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *