
जी.पी.दुबे
97210 711 75
सैनेटरी पैड में मोबाइल छिपाकर ले गई महिला परीक्षार्थी
मथुरा 25 अगस्त 24.
परीक्षार्थी परीक्षा में पास होने के लिए नकल करने की क्या-क्या तरीके अपनाते हैं इसका उदाहरण 24 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा में देखने को मिला जब एक महिला परीक्षार्थी मोबाइल को अपने सैनिटरी पद में छुपा कर ले गई थी |
पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन 24 अगस्त को एक महिला सॉल्वर और एक छात्रा अनुचित साधन के साथ पकड़ी गई |
दोनों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है |
इसी तरह आगरा की एक छात्रा सेनेटरी पैड में मोबाइल छिपाकर केंद्र के अंदर ले गई थी |
दोनों मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी |
आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गहर्रा कलां निवासी एक छात्रा अपने कक्ष में परीक्षा दे रही थी |
कुछ देर बाद वह टायलेट का बहाना कर चली गई, बहुत देर तक न आने पर कक्ष निरीक्षक को शक हुआ | उसके लौटने पर तलाशी ली तो उसके पास मोबाइल बरामद हुआ |
प्राप्त जानकारी के अनुसार वह मोबाइल को लेकर केंद्र में नकल करने के उद्देश्य से ले गई थी | टॉयलेट के बहाने वह टॉयलेट कक्ष में गूगल पर वह प्रश्नों के उत्तर देख रही थी | कक्ष निरीक्षक ने छात्रा को गोविंद नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है |




