चेंजिंग रूप में कैमरा लगाकर महिलाओं के शरीर को देखता था महंत

जी.पी. दुबे
97210 711 75

चेंजिंग रूप में कैमरा लगाकर महिलाओं के जिस्म देखा था महंत

गाजियाबाद.
मुरादनगर में गंग नहर घाट ‘छोटा हरिद्वार’ में चेंजिंग रूम में खुफिया कैमरे मिलने की घटना का खुलासा होने के तीन माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी महंत मुकेश गिरि की गिरफ्तारी न होने पर हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के चीफ सेक्रेटरी से जवाब मांगा है | साथ ही यह भी कहा गया है की सिर्फ हलफनामा जमा करने से काम नहीं चलेगा | सरकार जांच कराए और कार्रवाई करें, कोर्ट ने 12 सितंबर तक जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने की बात कही है |

यह सुनवाई आरोपी महंत की याचिका पर हुई |जिसमें महंत ने रिलीफ मांगा था ,मगर अदालत ने इस मामले में हाई लेबल कमेटी से जांच कराने के लिए निर्देश दिए |

कोर्ट ने मुरादनगर पुलिस से महंत के खिलाफ जुटाए गए साक्ष्य सहित जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था |
इस मामले में दारोगा रामपाल सिंह ने बतौर सुबूत न्यूज रिपोर्ट और महिला आयोग के पत्र दाखिल किए और ठोस सबूत को छिपा लिया गया |

अदालत ने दारोगा की भूमिका को लेकर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद से हलफनामा मांगा और पूछा था कि महिला आयोग का पत्र और न्यूज रिपोर्ट किस तरह से आरोपी के खिलाफ साक्ष्य माना जाएगा |
बताया गया कि भ्रामक हलफनामा दाखिल करने वाले दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है |

बता दें कि तीन महीने पहले गाजियाबाद के मुरादनगर गंगनहर “छोटा हरिद्वार” शनि मंदिर घाट पर बने महिला चेंजिंग रूम में सीसीटीवी कैमरा पाया गया था |
मुरादनगर गंग नहर में नहाने के लिए आई एक महिला ने चेंजिंग रूम में कैमरा देखकर इसका विरोध किया | महिला के विरोध करने पर महंत ने उसके साथ अभद्रता की |
मुरादनगर थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर महंत मुकेश गिरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है |

सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस महंत मुकेश गिरी ने अपने मोबाइल पर लिया हुआ था | जिस पर वो महिलाओं को चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए अपने मोबाइल पर देखता था |
महिला का आरोप है कि जब वह कपडे बदल रही थी तब उसे लगा कैमरा लगा है, उसको चैक किया तो सीसी कैमरा निकला |
उन्होंने इस बारे में महंत मुकेश गिरी से बात की तो उसने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की | इसके बाद महिला ने एफआईआर दर्ज कराई | शिकायत के बाद महंत के मोबाइल पुलिस ने जब्त किया था | मोबाइल में 300 से अधिक महिलाओं के वीडियो मिले हैं, इनमें 70 से ज्यादा फुटेज चेंजिंग रूम की बताई जा रही हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *