
जी.पी. दुबे
97210 711 75
रिश्वत में आलू का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि थाने के मुंशी नें रिश्वत में मांगा जलेबी
हापुड़.उत्तर प्रदेश.
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की धज्जियां उड़ा रहे हैं सरकारी कर्मचारी | यहां बगैर रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता |
रिश्वत लेते हुए अनेक विभागों के कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं लेकिन उसके बाद भी सरकारी विभाग के कर्मचारियों के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है |
ताजा मामला हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाने का है जहां पर एक युवक ने अपने मोबाइल खो जाने की शिकायत करने थाने पर गया तो उसके एप्लीकेशन पर मोहर लगाने के एवज में थाने के मुंशी ने 1 किलो बालूशाही या 1 किलो जलेबी की डिमांड कर दी |
युवक ने थाने से बाहर जाकर दुकान से 1 किलो जलेबी लाकर मुंशी को दी तब उसके एप्लीकेशन पर मुंशी ने मोहर लगाया |
युवक चंचल कुमार ने बताया गया कि वह बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के कन्नोर गांव का रहने वाला है,शनिवार की शाम दवाई लेने के लिए निकला था. इस दौरान उसका मोबाइल खो गया |मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर वह बहादुरगढ़ थाने पहुंचा |
चंचल कुमार के अनुसार थाने में मौजूद मुंशी ने कार्रवाई करने से पहले एक किलो मीठा, जलेबी या बालूशाही लाने की मांग की और उसके बाद ही कार्रवाई करने की बात कही |
मजबूर चंचल कुमार थाने से बाहर जाकर पहले एक किलो जलेबी लेकर आया |



