

जी.पी. दुबे
97210 711 75
हुआ कान्हा का जन्म गूंज उठी बधाइयां
बस्ती 27 अगस्त 24.
जिले में जन्माष्टमी का त्यौहार पूरे श्रद्धा,हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाया गया |
रिजर्व पुलिस लाइन में आइजी आर के भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के साथ विधिवत पूजन अर्चन और हवन किया |
पुलिस लाइन में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भजन गायक पंकज गोस्वामी के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के भजनों को सुन कर सबको भक्ति से सराबोर कर दिया |
वही पांडे गर्ल्स इंटर कॉलेज,बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज,उर्मिला अकैडमी तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का मंचन कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया |
रिजर्व पुलिस लाइन आर आई द्वारा मेहमानों के और मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया |
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उनके द्वारा मंदिर को भव्य रूप से सजाकर अनेक झांकियां का निर्माण करवाया गया था जिसे देखकर लोग मंत्र हो जा रहे थे |
मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता , मंडलायुक्त अखिलेश सिंह द्वारा भी पहुंच कर कार्यक्रम को देखा गया |
कृष्ण जन्माष्टमी और भंडारा का कार्यक्रम जिले के सभी थानों पर विधिवत, श्रद्धा और हवन पूजन के साथ मनाया गया |
जिला मुख्यालय सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्र नगर और कस्बा में भी जन्माष्टमी का त्यौहार हर्षोल्लास और श्रद्धा पूर्वक मनाई जाने की सूचना है |



