ऐसा क्या हुआ कि जन्माष्टमी का त्यौहार मना रहे 50 लोगों की तबीयत खराब हो गई जिसमें 6 की हालत नाजुक

जी.पी. दुबे
97210 711 75

जन्माष्टमी के त्यौहार में इसे खाने से 50 हुए बीमार 6 की हालत नाजुक

मथुरा 27 अगस्त 24.
26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार के धूम के बीच 50 लोग पहुंचे अस्पताल, जहां पर 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है |

प्राप्त सूचना के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी पर कूटू के आटे से बने पकोड़े खाने से 50 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए, जिनकी तबीयत बिगड़ता देख आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
जहां 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है |

इस घटना के बाद जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई |

यहां बताते चलें कि कि 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर फलाहार में कुट्टू के आटे की पकौड़ी बनाई गई थी |

जिसे खाने के बाद 50 लोगों की तबीयत बिगड़ गई |

बीमारों में से 6 लोगों को आगरा एसएन हॉस्पिटल, 15 को जिला अस्पताल, 11 को सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
बीमार लोगों में से 6 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है |

वही प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूड प्वाइंजनिग के शिकार हुए सभी लोग मथुरा के फरह इलाके के गांव परखम, बरोदा, मिर्जापुर, मखदूम खैरट के रहने वाले हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *