मुख्यमंत्री कानपुर को आज देंगे करोड़ की सौगात

जी.पी. दुबे
97210 711 75

मुख्यमंत्री योगी कानपुर को देंगे करोड़ की सौगात

लखनऊ 29 अगस्त 24.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कानपुर को 725 करोड़ रुपये की सौगात देंगे |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर में साढ़े तीन घंटे तक रहेंगे |
वह वहां जीआईसी मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे साथ ही एक हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे |

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे यहां से सीधे चुन्नीगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान जाएंगे और जनसभा करेंगे | इसके बाद 332 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे | मुख्यमंत्री योगी मंच पर ही युवाओं को टैबलेट, लाभार्थियों को ऋण का प्रमाण पत्र और नियुक्त पत्र भी देंगे | यहां 5027 लाभार्थियों को 191 करोड़ का ऋण दिया जाएगा, 8087 युवाओं को टैबलेट भी दिया जाएगा |

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों से मिलकर जिले का हाल जानेंगे, वह सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से बात कर जिले का माहौल का आकलन भी करेंगे |
वहां से योगी सरसैय्या घाट स्थित सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर उनके पेंच भी कसेंगे |
दोपहर ढाई बजे सीएम पुलिस लाइन से लखनऊ के लिए रवाना हों जायेगें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *