पत्नी को मेल और मैसेज किया सारी जानकारी,मांगी माफी और कूद गया 15वीं मंजिल से

जी.पी. दुबे
97210 711 75

मेल कर पत्नी को दी जानकारी मांगी माफी, फिर 15वीं मंजिल से लगा दी छलांग

नोएडा.
सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक शख्स ने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली |
आत्महत्या करने से पहले उसने मेल पर अपने बैंक की डिटेल्स, पासवर्ड समेत अन्य जानकारी अपनी पत्नी को दी | साथ ही पत्नी से सुसाइड करने के लिए माफी मांगी |
मामला सेक्टर-75 की पंचशील प्रतिष्ठा सोसायटी का है |

पुलिस के मुताबिक पंचशील प्रतिष्ठा सोसायटी के टावर 8 के फ्लैट नंबर 1508 में 36 साल के पंकज पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे |
मंगलवार शाम को पंकज ने 15वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया |

किसी के गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी भागकर घटनास्थल पर पहुंचे |

जानकारी के मुताबिक पंकज, सेक्टर-126 स्थित एक कंपनी में आईटी इंजीनियर थे |

पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज को खंगाल रही है |

जिस समय हादसा हुआ पंकज की पत्नी जालंधर गई हुई थीं |

आत्महत्या से पहले पंकज ने अपने लैपटॉप समेत पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी पत्नी को मेल और मैसेज से भेज दी थी |
आत्महत्या के लिए इंजीनियर ने पत्नी से माफी भी मांगी थी |
पुलिस सच्चाई जानने के लिए मामले की जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *