माहौल बिगाड़ने की कोशिश..धान के खेत में खोदा कब्र

जी.पी. दुबे
97210 71175

माहौल बिगड़ने की कोशिश. धान के खेत में खोदा गया कब्र

प्रतापगढ़ .
पट्टी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में एक खेत में रातों रात कब्र खुद गई |
सुबह जब खेत में काम करने आई महिला ने कब्र देखा तो हैरान रह गई और उसने इसकी सूचना परिजनों को दी| जिसके बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई |

दरअसल… वाजिदपुर के रहने वाले अरविंद सिंह ने अपना खेत गांव के ही भीम निषाद को बटाई पर दे रखा है जिसमें भीम निषाद ने धान की रोपाई की है शुक्रवार सुबह भीम निषाद की पत्नी चमेला देवी धान के खेत को देखने गई तो खेत के बीचो-बीच पांच फीट चौड़ी और सात फीट की कब्र की तरह गढ्ढा नजर आया |


ये बात चमेला देवी ने गांव के लोगों को बताई तो लोगों का शक किसी को रात के अंधेरे में मिट्टी में दफन करने पर गया |

ये खबर थोड़ी ही देर में गांव में आग की तरह फैल गई और हर कोई धान की खेत की तरफ दौड़ पड़ा |
घटना की सूचना अमुआही चौकी इंचार्ज विजय कुमार को दी गई | सूचना के बाद पहुंची पुलिस नें गड्ढे से मिट्टी निकलवा कर देखा गया तो में कुछ नहीं निकला |

ग्रामीणों का मानना है कि किसी ने रात में इस तरह कोई कैसे कब्र खोद सकता है. घटना को लेकर लोगों मैं काफी गुस्सा है |

पुलिस का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व का कारनामा है जो माहौल बिगड़ने की कोशिश कर रहा था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *