
दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
उज्जैन मध्य प्रदेश.
4 सितंबर को उज्जैन के कोयला फाटक क्षेत्र में फुटपाथ पर हुई दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सलीम प्रकाश नगर नागदा का रहने वाला है और ऑटो चलाने का काम करता है |
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से वह वीडियो क्लिप भी प्राप्त किया है|
आरोपी सलीम ने किन-किन लोगों को यह वीडियो भेजा है,उन सभी के बारे में जानकारी जुटा जा रही है और इस काम में साइट पर टीम की ड्यूटी लगाई गई है |
वहीं पुलिस का कहना है कि किस तरह घटना की जानकारी सबसे पहले पुलिस को दी जानी चाहिए लेकिन इस शख्स ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया |
यहां बताते चलें की घटना के आधे घंटे बाद पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला था और उसके शिकायत पर दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था |


