पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए रची खौफनाक साजिश

बीवी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की मौत की रची साजिश

फतेहपुर उत्तर प्रदेश.
पति से विवाद के चलते पत्नी दूसरे की मोह जाल में फस गई |
प्रेमी द्वारा उसके दिल पर ऐसा मलहम लगाया गया कि वह पति को रास्ते से हटा कर हमेशा के लिए प्रेमी की हो जाना चाहती थी |

इसी के चलते उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के मौत की साजिश रची |

साजिश के तहत प्रेमी ने किराए के दो हत्यारों को उसके ससुराल भेजा और प्लानिंग के तहत पत्नी ने दोनों को पीछे के दरवाजे से अंदर बुला लिया |

दोनों हत्यारों नें तकिया से मुंह दबाकर उसके पति की हत्या कर दी और फरार हो गए |

पूरा मामला फतेहपुर जिले के ललौली थाने के शंकर पुरवा गांव का है | जहां एक महिला 2 साल बाद मायके से अपने ससुराल आई | वह पति के साथ नहीं रहना चाहती थी क्योंकि दोनों में आए दिन बाद विवाद झगड़ा होता रहता था |

उसी से परेशान होकर उसने प्रेमी के साथ पति को मारने की साजिश रची |

घटना के बाद परिजनों द्वारा हत्या का शक जाहिर करते हुए दाह संस्कार से इनकार कर दिया और पुलिस को सूचना दी |

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन करना चालू किया और पत्नी से पूछताछ की तो वह बार-बार अपना बयान बदलते नजर आई |

पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक हुआ और उसने कड़ाई से जब पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए सारी हकीकत बयां कर दी |

उसके बाद पुलिस द्वारा पत्नी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *