
शर्मनाक: चॉकलेट का लालच देकर अधेड़ ने किया 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म
जौनपुर 8 सितंबर 24.
एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेलते समय बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने से पड़ोस के अधेड़ ने उसे ले जाकर गलत काम किया।

जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की घटना है |
घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने दुकान के अंदर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया ।
पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में
जुटी है।
पीड़ित बच्ची की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर उसकी बेटी दरवाजे के सामने खेल रही थी, घर के पास में ही साइकिल का पंचर बनाने वाले मिस्त्री की दुकान है।
अधेड़ ने बच्ची को अकेला देखा तो चॉकलेट देने के बहाने उसे कमरे के अंदर ले गया।
पहले उसके साथ छेड़खानी की, जब बच्ची ने विरोध किया तो उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची ने डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया।


