
शादी का जाँझा दें दरोगा नें किया यौन शोषण
बरेली 9 सितम्बर 24.
जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो पीड़ित न्याय किससे मागने जाये |
ऐसा ही एक मामला बरेली जिले में आया है, जहाँ एक युवती द्वारा दरोगा ललित शर्मा के ऊपर शादी का झांसा दें कर यौन शोषण का आरोप लगाया है |
युवती द्वारा सुबह करीब 11 बजे डायल 112 सर फोन करके बताया गया कि एक दरोगा के उत्पीड़न से परेशान है और इज्जत नगर रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने जा रही है |
डायल 112 मैं तुरंत महिला पुलिसकर्मी को साथ लेकर इज्जत नगर रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रैक से युवती को हटा लिया | डायल 112 युवती को अपने साथ इज्जत नगर थाने ले आई |
युवती ने कहा कि 2019 में कानपुर में तैनात दरोगा ललित शर्मा द्वारा उससे शादी का वादा कर उसका एवं शोषण किया गया और अब शादी की बात करने पर वह उत्पीड़न करते हैं तथा शादी करने से मना करते हैं |
वही जब दरोगा ललित शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा युवती ने पहले भी उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और फिर बाद में समझौता कर लाखों और की रकम प्राप्त कर ली थी |
दरोगा का कहना है कि वह अब उनके साथ दोबारा रहने की कोशिश कर रही है इस चक्कर में उसके द्वारा ऐसी हरकत की जा रही है |
बहरहाल पुलिस नें शांति भंग के आरोप में युवती के ऊपर कार्यवाही करते हैं की तैयारी में है |


