
अखिलेश यादव के शह पर मेरे भाई को मारी गई थी गोली- संजय निषाद
लखनऊ 9 सितंबर 24.
उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाया है |
उन्होंने 2015 में रेल आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके भाई को अखिलेश यादव की शह पर गोली मारी गई थी | उन्होंने कहा कि उसे घटना में मुझे मुलजिम बनाया गया था |
आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सरकार जनता के हित में निर्णय ले रही है और अच्छा काम कर रही है |
संजय निषाद ने आगे कहा कि योगी सरकार में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है |
उपरोक्त बातें उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में योजनाओं और विकास कारों की समीक्षा के दौरान कहा |


