
थूक लगाकर दुकानदार बना रहा माला
. बरेली 9 सितंबर 24.
सहमतगंज चौराहे पर एक दुकानदार का फोटो वायरल हो रहा है जो फूल में थूक लगाकर माला बनाते हुए दिख रहा है |.
खबर की वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जाँच शुरू कर दी |
वायरल खबर के अनुसार एक लगभग 50 साल का व्यक्ति जो कई प्रकार के फूलों से माला तैयार कर रहा है, वह फूल उठाकर पहले मुंह की तरफ ले जाता है उसके बाद सुई द्वारा धागे में पिरोता है |
वहीं कुछ लोगों के अनुसार वह माला बनाते समय गुलाब के फूल के छोटी टहनी को मुंह से तोड़ रहा है |
सहमतगंज चौकी प्रभारी धर्मेंद्र बिश्नोई ने कहा हम मामले की जांच कर रहे हैं कि इसमें क्या सच्चाई है उसके बाद उचित कार्यवाही की जाएगी |

