किशोरी को मार कर बिजली के खंभे से लटकाया

योगी सरकार 2 में प्रशासन सुस्त बदमाश चुस्त

कन्नौज 10 सितंबर 24.
योगी सरकार 2 में बदमाशों के आगे पुलिस और प्रशासन बौना साबित हो रहा है |

सरकार से नाराज प्रशासन के कर्मचारी चाहे सरकार को बदनाम करने के लिए सुस्त हो या योगी सरकार के कार्य प्रणाली से नाराज लेकिन योगी सरकार दो में सरकार का और प्रशासन का वह हनक नहीं दिखाई पड़ रहा है जो योगी सरकार एक में था|

अभी चंद दिनों पहले उन्नाव में बदमाशों ने एक आदमी की हत्या कर उसे हाईवे पर बीच सड़क पर खंभे से लटका दिया था |
ये घटना अभी लोगों के दिमाग से उतरी नहीं की कन्नौज में बिजली के खंभे पर किशोरी का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को खम्भे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी |

किशोरी के परिजनों ने रेप कर हत्या करने की आशंका जताते हुए कहा की पुरानी रंजिश में पहले रेप किया गया उसके बाद हत्या कर लाश को खंभे से लटका दिया |

घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की है जहां मंगलवार को खेत में काम करने गई किशोरी की लाश बिजली के खंभे से लटका हुआ मिला |

पुलिस ने जब लाश नीचे उतरवाया तो शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान पाए गए |

वहीं परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस द्वारा पहले कार्यवाही की गई होती तो किशोरी की आबरू और जान दोनों बच गए होते परिजनों का कहना है कि वह पुलिस से लगातार मदद मांगते रहे लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *