
आसमीन ने छोड़ा इस्लाम सनातन से जोड़ा नाता
बरेली 10 सितंबर 24.
बरेली की आसमीन अब आरती श्रीवास्तव बन चुकी है |
शुद्धिकरण की उपरांत वैदिक रीति रिवाज से अपनी प्रेमी जयवीर के साथ शादी के पवित्र बंधन में बध कर
उसने इस्लाम धर्म से नाता तोड़ते हुए सनातन धर्म को अपना लिया |
यहां बताते चलें कि दोनों के बीच प्रेम की शुरुआत 1 साल पहले हुई थी | जयवीर का उसके घर आना जाना था | प्रेम की शुरुआत में ही आसमीन नहीं जयवीर को प्रपोज करते हुए कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहती हूं | इसके बाद दोनों में नजदीकियां और बढ़ गई और तो उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया | शादी करने के पहले आसमीन ने अपना नाम बदलकर आरती श्रीवास्तव रख लिया |
आसमीन ने हिंदू धर्म मे आस्था जताते हुए अपने प्रेमी जयवीर से शादी कर ली |
दोनों पंडित केके शंखधार अगस्त मुनि आश्रम पहुंच गए |
पंडित केके शंखधार ने आसमीन का गंगाजल ,गौमूत्र से शुद्धिकरण कराया |
प्रेमी जयवीर ने आरती की मांग में भरा सिंदूर भरा, दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर लिए 7 फेरे लिए |आसमीन उर्फ आरती श्रीवास्तव ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है |
उसने कहा कि
प्यार की शुरुआत मैंने खुद की थी,यह हमारे घर आते रहते थे|
एक दिन जब इनका फोन आया तो मैंने कहा कि क्या तुम मुझसे शादी करोगे, घरवाले ने मेरा जीना दुश्वार कर रखा था |
मेरी हिंदू धर्म में आस्था है, मुझे हिंदू धर्म को मानते हुए 5 साल से ज्यादा का समय हो चुका है | हिंदू धर्म को मानने की बहुत चाहत थी |
अपनी मर्जी से हिंदू धर्म स्वीकार किया


