दो तस्करों को पुलिस ने 1 करोड़ 60 लाख के अवैध गाजा के साथ किया गिरफ्तार

1करोड़ 60 लाख का गाजा गया पकड़ा

गाज़ीपुर 10 अगस्त 24.
गाजीपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब असम से सुल्तानपुर जा रहा कन्टेनर मे भर कर लें जाया जा रहा 1 करोड़ 60 लाख का गाजा पकड़ा |

बताते चले की भावरकोल पुलिस और सर्विलांस की टीम नें 9 सितंबर की रात में 6 कुंतल 40 किलो अवैध गाजा के साथ 2 अंतर्राजीय तस्कर सगे भाइयों को गिरफ्तार किया |

आज 10 सितंबर को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरम राजा प्रेस कांफ्रेस के दौरान ये जानकारी दी |

उन्होंने बताया की भाँवरकोल थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे एकग्जिट पॉइंट वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच कर रहे थे |
उधर स्वाट प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को सुचना मिली की बिहार की तरफ एक कन्टेनर आ रहा है जिसमें गाजा है |
सूचना पर सक्रिय हुई टीम नें इसकी सूचना भाँवरकोल थानाध्यक्ष को देकर टोल प्लाजा के पास चेकिंग शुरू कर दी |
तभी कंटेनर आता दिखाई दिया, उसे रोक कर चेक किया गया तो उसमे गाजा मिला |

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में 10 करोड़ ने बताया कि वह दोनों सगे भाई हैं और विष्णु पाठक और रविशंकर पाठक बताया |
वह लोग राजा तलब थाना वीर सिंहपुर. वाराणसी के रहने वाले हैं |
तस्करों ने पुलिस को बताया कि कंटेनर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बोरियों के गठन में प्लास्टिक के कैरेट से ढक कर तेजपुर रोड असम से लाकर सुल्तानपुर के कूरेभार में बेचे ले जा रहे थे |

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही पूरे गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *