तंत्र मंत्र के नाम पर तांत्रिक द्वारा महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म

तंत्र-मंत्र के नाम पर दुराचार

लखनऊ 11 सितंबर 24.
आज जब दुनिया चांद पर पहुंच चुकी है और मंगल पर पहुंचने की तैयारी कर रही है, सूरज के रहस्य को खोजा जा रहा है, तब भी लोग ओझा सोखा मुल्ला,मौलवी, तंत्र-मंत्र के चक्कर में धन, मान,मर्यादा, सब कुछ लुटा रहे हैं |
तंत्र-मंत्र की दुनिया में 99 प्रतिशत धोखेबाज और नीच, कमिने ही मिलेंगे | मात्र एक प्रतिशत जो सही है वह जल्दी मिलेंगे नहीं क्योंकि उनको अपने काम से काम रहता है |

तंत्र-मंत्र के चक्कर में कितनी औरतें अपनी इज्जत गवां बैठती हैं लेकिन अधिकांश मामलों में डर बस वह किसी से कुछ नहीं कहती |

ऐसा ही एक मामला लखनऊ जिले का है जहां तांत्रिक में अपनी समस्या दिखाने गई महिला के साथ दुराचार कर डाला |
प्राप्त जानकारी के अनुसार तांत्रिक रामनरेश रावत एक महिला पर शैतान का काला साया होने की बात काकर इलाज व झाड फूंक के लिए झाँसी लेकर गया |
वहां वह तीन दिन तक महिला के साथ बलात्कार करता रहा और उसका अश्लील वीडियो भी बनाता रहा |

महिला किसी तरह लखनऊ भाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी |

महिला ने आरोप लगाया है की तांत्रिक उसे लेकर झांसी गया जहां पर तीन दिनों तक वह उसके साथ रेप करता रहा और उससे रुपए भी ठग लिए |

तांत्रिक की पहचान रामनरेश रावत 55 वर्ष निवासी ग्राम मस्तीपुर थाना निगोहा लखनऊ के रूप में हुई है |

पुलिस द्वारा तांत्रिक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *