शर्मनाक :सौतेला बाप 2 नाबालिक बेटियों को बना रहा था अपने हवस का शिकार, माँ नें देखा तो..

Gyan Prakash Dubey

सौतेला पिता 2 नाबालिक बेटियों को बना रहा हवस का शिकार

गाज़ियाबाद 17 अक्टूबर 24.
एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है,जहां दो नाबालिग लड़कियों को उनका सौतेला पिता अपनी हवस का शिकार बना रहा था |
इस मामले की जानकारी होने पर आरोपी की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई |
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है |

गाजियाबाद पुलिस ने वृहस्पतिवार को इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि आरोपी शख्स को उसकी पत्नी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है |

कविनगर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोपी की पत्नी और दोनों नाबालिग लड़कियों की मां ने बताया कि पिछले छह महीनों से उसका पति उसकी पिछली शादी से हुई दोनों नाबालिग बेटियों का यौन शोषण कर रहा है |

महिला ने आरोप लगाया कि बुधवार को उसने अपने पति को अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करते हुए पकड़ा |

इसके बाद महिला की 16 वर्षीय बड़ी बेटी ने भी अपने सौतेले पिता पर पिछले कुछ महीनों में उसके साथ कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया |
मामले की जानकारी होने से महिला के होश उड़ गये |

सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों लड़कियों ने अपनी मां को बताया कि आरोपी ने इस बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी |
अधिकारी ने कहा कि महिला ने अपनी सास पर भी अपने पति का साथ देने का आरोप लगाया है |

एसीपी श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |
शिकायतकर्ता महिला ने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद आरोपी से शादी की थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *