
गुजरात के बाद अब कर्नाटक में गणेश प्रतिमाओ पर फेके गये पत्थर
कर्नाटक 12 सितंबर 24.
गुजरात के बाद कर्नाटक में बवाल की स्थिति देखने को मिली है। खबर है कि गणेश विसर्जन के दौरान कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया, वाहनों में भी आग लगाई गई।
रिपोर्ट के मुताबिक पहले कथित रूप से गणेश पंडाल पर पत्थर फेंके गए थे, उसके बाद तनाव बढ़ गया और यह टकराव की स्थिति देखने को मिली।
खबर है कि बुधवार रात को कर्नाटक के बदरिकोप्पलु गांव में गणेश विसर्जन को लेकर एक जुलूस निकाला गया था।
आरोप है कि वो जुलूस जब एक मस्जिद के पास से गुजरा तो कथित तौर पर पथराव हुआ।
उस पथराव के बाद ही दो समुदाय आमने-सामने आ गए और यह हिंसा देखने को मिली।
कई दुकानों को आग के हवाले किया गया, पास खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
मौके पर पहुंच पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर तनाव कुछ कम हुआ और स्थिति सामान्य हुई |


